logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में शुरू आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी शुरू


नागपुर:टैक्स चोरी के शक में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शहर के तीन बड़े कारोबारी समूहों में छापेमारी की थी.पता चला है की यह कार्रवाई शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है. कार्रवाई के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को आयकर विभाग ने विभिन्न स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज व जेवर जब्त किए हैं. कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग पूरी गोपनीयता बरत रहा है.सूत्रों के मुताबिक, नंदुरबार और लखनऊ से आयकर विभाग की टीम नागपुर के आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई कर रही है. इस संयुक्त दल में करीब 150 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। आयकर टीम ने दंतमंजन निर्माण करने वाली कंपनी के ही साथ आईटी सेक्टर और किराना का कारोबार करने वाली कंपनी पर यह सर्च किया है.कुल 12 जगहों पर छापेमारी की गई है.पिछले तीन साल में पहली बार नागपुर में बड़े औद्योगिक समूहों पर छापेमारी की गई है. आयकर विभाग की यह कार्रवाई कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस कार्रवाई से करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति निकलने की उम्मीद है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कार्रवाई कर रहे अधिकारियों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।