logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

India vs Australia T20: रात 9.15 बजे होगा टॉस, दोनों टीमें खेलेंगी आठ-आठ ओवर


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरा टी20 मैच ऑउटफिल्ड गिला होने के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ग्राउंड स्टाफ लगातार फिल्ड को सुखाने में लगा हुआ है। इसी बीच अंपायरों ने मैच को लेकर बड़ी बात कही है। जिसके तहत अब यह मैच आठ-आठ ओवर का होगा। रात 9.15 टॉस होगा और 9. 30 मिनट पर पहली गेंद फेंकी जाएगी। ग्राउंड इंस्पेक्शन के बाद कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से बात करते हुए अंपायर नितिन मेनन और के एन अनंत पद्मनाभन ने यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, भारी बारिश के कारण ग्राउंड का एक हिस्सा गिला था। जिसके कारण मैच रुका हुआ था। आठ बजे ग्राउंड का अंपायरों ने पहले पांच-पांच ओवर का मैच होने की बात कही थी। हालांकि, 8.45 बजे किये इंस्पेक्शन के बाद आठ-आठ ओवर का मैच करने की जानकारी दी।

ऐसी होगा नया कार्यक्रम 

  • पहली पारी: 9:30 -10:04 बजे
  • अंतराल: 10:04 - 10:14 बजे
  • दूसरी पारी: 10:14-10:48 बजे 
  •  2 ओवर का होगा पावरप्ले
  • एक गेंदबाज फेंक सकेंगे 2 ओवर 
  • स्लो-ओवर रेट के लिए गेम पेनल्टी में नहीं
  • कोई ड्रिंक ब्रेक नहीं होगा 

 

खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी  प्राथमिकता

अंपायरों ने कहा कि, "ग्राउंड का यह हिस्सा अभी भी गीला है। जो खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है और हम अभी भी इसके सूखने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ अपना काम करने की कोशिश कर रहे हैं। देखते हैं कि क्या हमें आज रात कुछ मिल सकता है। हम इस खेल के बारे में चिंतित हैं। हम आगे की नहीं सोच रहे हैं। दोनों टीमें मजबूत हैं हालांकि रनअप चिंता का विषय है। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी  प्राथमिकता है।"