logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर शहर में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, जमकर गरज रहे बादल, छाए घनघोर काले बादल


नागपुर: नागपुर में सोमवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 11 बजे से शहर में हल्की फुहारों से दिन की शुरुआत हुई और कुछ ही देर बाद काले घनघोर बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया। इसके बाद झमाझम बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह से ही बारिश के कारण दफ्तर जाने वालों और छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कई इलाकों में यातायात धीमा पड़ गया और कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं, लगातार गरजते बादलों की आवाज़ से शहर का माहौल और भी नाटकीय हो गया है।

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए बताया था कि विदर्भ के गोंदिया, भंडारा, नागपुर, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर और वर्धा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा और इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीं, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे नागपुरवासियों को इस बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आ रहे हैं, जबकि कामकाजी लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। फिलहाल शहरवासी मौसम की करवट का आनंद ले रहे हैं लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।