logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन से 52 लाख रूपए कीमत के गहने चोरी


नागपुर- चलती ट्रेन से एक सराफा व्यापारी के 52 लाख रूपए के गहने चोरी हो गए.अमृतसर का यह व्यापारी जब नागपुर रेल्वे स्टेशन पर उतरा और उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें से 52 लाख रूपए से अधिक कीमत के गहने उसे गायब मिले।अमृतसर निवासी 49 वर्षीय लखविंदर सिंग अमृतसर में सराफा के व्यापारी है.विभिन्न प्रकार की डिजाइन के गहने तैयार कर उसे महानगरों के सराफा व्यापारियों को उपलब्ध कराने का उनका काम है.नागपुर में सराफा व्यापारियों द्वारा दिए गए ऑर्डर को लेकर लखविंदर अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस से नागपुर पहुंचे थे.सोमवार सुबह नागपुर पहुंचने पर जब उन्होंने अपने बैग चेक किया तो उसमे रखे 52 लाख 78 हजार रूपए कीमत के गहने दिखाई नहीं दिए.लखविंदर ने एक बड़ी बैग के भीतर छोटी बैग में गहने रखे थे.नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस एसी ट्रेन है.ऐसा माना जाता है की एसी ट्रेन अधिक सुरक्षित होती है लेकिन यह घटना बताती है की यह चोरी चलती ट्रेन के भीतर हुई है.

नागपुर स्टेशन में उतरने के बाद लखविंदर ने लौह मार्ग पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल्वे पुलिस ने स्टेशन परिसर में रखे सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.