logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कलमना नाबालिग आत्महत्या मामला: पिता ही निकला बेटी का हत्यारा


नागपुर: कलमना थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग आत्महत्या मामले में बड़ा मोड़ आया है। बेटी की चरित्र पर शक होने के कारण पिता द्वारा ही उसकी हत्या कर दी। आरोपी पिता ने पहले बेटी का गाला दबाकर हत्या की आत्महत्या दिखाने के लिए उसे सीलिंग से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम गुड्डू छोटेलाल रज्जाक (40) है। वहीं मृतक बच्ची का नाम माही है। 

छह नवंबर को कलमना थाना  क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसमें बच्ची माही ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की। जांच में आरोपी ने जो बताया वह संदीघ लगा। इसके बाद पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद आरोपी ने हत्या की बात काबुल कर ली।