logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जब क़लमना पुलिस ने भरे सड़कों पर हुए गड्ढ़े, नागपुर महानगरपालिका को दिया करारा संदेश


नागपुर: नागपुर में सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क़लमना पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। महानगरपालिका की जिम्मेदारी मानी जाने वाली सड़क मरम्मत का काम इस बार क़लमना पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने खुद अपने हाथों से किया। 

जानकारी के अनुसार, पुरानी कामठी रोड पर बने पुल के सामने गहरे गड्ढ़े बन गए थे। लगातार हो रही बारिश के कारण इन गड्ढ़ों में पानी भर जाता था और राहगीरों को ये गड्ढ़े दिखाई नहीं देते थे। परिणामस्वरूप आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही थीं और यातायात बाधित हो रहा था।

इस स्थिति को देखते हुए क़लमना पुलिस के जवानों ने खुद सड़क पर उतरकर इन गड्ढ़ों को भरने का काम शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने मिट्टी, गिट्टी और रेत मंगवाकर इन गढ़ों  को भर दिया, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली और यातायात सुचारू हो गया।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य प्रशासन और महानगरपालिका के लिए भी एक संदेश है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गई है।