logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कलमना चोरी मामला: टीप के आधार पर वारदात को अंजाम, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार


नागपुर: कलमना थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के यहां हुई 56 लाख की चोरी मामले को पुलिस ने सुलझा दिया है। टिप के आधार पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान में काम करने वाले युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मिथिलेश माखन सिंह मनकोर (22, गुलशन नगर कलमना), भूपेश रमेश डोंगरे (44, पांचपावली) और आशीष भीमराव बैसवारे (26, पंचशील नगर, पांचपावली) रूप में की गई है। वहीं तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

दरअसल, 20 अक्टूबर को फिर्यादी उमेश बलिराम निपने के आवास में चोरी हुई थी। चोरो ने लॉकर में रखे 56 लाख रुपये पर हाथ साफ़ कर दिया था। वहीं जब खाना बनाने वाली घर में पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में जितने भी लोग थे सब से पूछताछ की। इस दौरान जब दूकान में काम करने वाले मिथिलेश से पूछताछ की गई तो उसके दिए जवाब से पुलिस पर उसपर शक हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई।

लॉकर की बनाई नकली चाबी

आरोपी को पता था कि, फरियादी  के आवास पर बड़ी संख्या में कैश रखा होता है। इसी को देखते हुए उसने चुपके से लॉकर की चाभी चुराई और उसकी डुबलीकेट चाबी बनाई। 20 अक्टूबर जब पीड़ित का परिवार घर पर नहीं था तो उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मिथिलेश ने अपने दोनों दोस्तों को नकली चाभी दी और फ्लैट पर भेजा। जहां उसके दोस्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लॉकर में रखे 100, 500 रुपये के बंडलों को चुरा लिया।

27 लाख रुपये किये बरामद

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल के एक दो पहिया वाहन सहित 27 लाख 80 हजार का समान बरामद कर लिया है। पुलिस ने धारा 454, 457, 380, 34 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां उन्हें रिमांड पर भेज दिया है।