logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कल्पेश हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्ता से आरोपी बाहर, मामला एसआईटी के पास जाने की संभावना


नागपुर: कन्हान थाना क्षेत्र में 11 सितंबर को डीजे व्यवसाई कल्पेश बावनकुले की हत्या मामले में अभी तक पुलिस हत्यारों तक पहुंच नहीं पाई है। हत्या हुए 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक हत्यारे खुले में घूम रहे हैं। जिसको लेकर परिवार सहित ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं अब पुलिस के विरोध में परिवार ने थाना के सामने आंदोलन की चेतावनी दी है।  

ज्ञात हो कि,  कन्हान थाना अंतर्गत बोरडा रोड़ पर ११ सितंबर को रात १२.४५ बजे हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के बाद डीजे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा को लेकर हत्या करने की जानकारी सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि, अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। 

एसआईटी के पास जांच 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब इस मामले की जांच एसआईटी के पास जाने की जानकारी सामने आई है। परिवार के रोष और नाराजगी को देखते हुए यह निर्णय लिया है।