logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीमा विवाद में फंसा कन्हान पुल स्ट्रीट लाइट


नागपुर: कन्हान पुल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्ते १ सितंबर को किया गया था।उस समय कन्हान पुल में भव्य रोशनी की गई थी। पुल उद्घाटन के दूसरे दिन से ही नये पुल के  स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हैं। जबकि कन्हान एमएसईबी के  सहायक अभियंता प्रल्हाद ओमकार के अनुसार पुल में लगाएं गये स्ट्रीट लाइट को लेकर जो ट्रान्सफर्मर एवं बिजली मीटर लगाया गया है,उसका मालिकाना हक तथा रिपेयरिंग का कार्य कन्हान नगर परिषद के सीओ को दिया गया है। जबकि कन्हान पुल कामठी नगर परिषद एवं कन्हान नगर परिषद क्षेत्र के सीमा विवाद में फंस गया है।   

कन्हान पुल पर बिजली आपूर्ति के लिए लगाएं गये ट्रान्सफर्मर और बिजली आपूर्ति करने को लेकर कन्हान नगर परिषद प्रशासन या कामठी नगर परिषद के द्वारा बिजली कनेक्शन को लेकर एमएसईबी में पैसा ही नहीं भरा गया है, इसीलिए कन्हान पुल पर  अंधेरा है।  8 साल के लंबे  इन्तजार के बाद इस पुल का उद्घाटन किया गया, लेकिन नागरिक सवाल पूछ रहे है कि क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को  दिखाने के लिए मात्र कुछ घंटों के लिए कन्हान पुल की स्ट्रीट लाइट शुरू की गई थी।