logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Kanhan: नगर परिषद को स्वच्छ भारत अभियान की GFC स्टार रेटिंग में मिला एक स्टार, स्थानीय नागरिकों ने सर्वे एजेंसी पर खड़े किए सवाल


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाली कन्हान नगर परिषद को स्वच्छ भारत अभियान 2024-25 की सर्वे सूची में राष्ट्रीय स्तर पर 305 वीं एवं राज्य स्तर पर 154वीं रैंक मिली है. इसी के साथ GFC स्टार रेटिंग में वन स्टार रेटिंग मिलने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सर्वे एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं.

कन्हान नगर परिषद का कचरा व्यवस्थापन विभाग पिछले 5 साल से नागरिकों,  नगरसेवकों सहित मिडिया की सुर्खियों में रहा है. इसी के साथ दोष पूर्ण कचरा व्यवस्थापन प्रक्रिया को लेकर दर्जनों शिकायत भी संबंधित विभाग को की गई थी. इसके बाद भी नगर परिषद कन्हान को GFC वन स्टार रेटिंग मिलने को लेकर नगर परिषद कन्हान के पूर्व उपाध्यक्ष डा मनोहर पाठक ने सर्वे सूची पर सवाल उठाए हैं. 

ज्ञात हो कि आज भी कन्हान शहर का पूरा कचरा जुनी कामठी-गाडेघाट रोड़ पर खुले में डालकर आग लगा दी जाती है. यही दूषित कचरा पालतू जानवर खाकर या तो बिमार होते हैं, या फिर उनकी मौत हो जाती है.