logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कर्नाटक के मंत्री ने मुंबई को केंद्र शाषित प्रदेश बनाने की मांग, भड़के देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब


नागपुर: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों में तनाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों में सर्वसममति से एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें बेलगाम, कारवार, निपानी, भालकी, बीदर शहरों सहित 865 गांव को महाराष्ट्र में शामिल कराया जाएगा। इसी को लेकर कर्नाटक के कानून मंत्री जे सी मधुस्वामी ने मुंबई को केंद्र शाषित राज्य बनाने की मांग कर दी है। कर्नाटक मंत्री के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, “मुंबई किसी के बाप का नहीं, महाराष्ट्र का है।”

फडणवीस ने कहा, “विपक्षी नेताओं द्वारा उठाया गया मुद्दा महत्वपूर्ण है। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई बैठक में दोनों राज्यों ने इस बात पर सहमति जताई थी कि कोई नया दावा नहीं किया जाएगा. कल हमने भी सुप्रीम कोर्ट में दावे के मुताबिक फैसला दिया। इसलिए कर्नाटक के मंत्रियों या विधायकों और कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा किए गए दावे उस बैठक से असंगत हैं। वे पूरी तरह से गलत हैं।”

फडणवीस ने आगे कहा, "मुंबई पर दावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इसका विरोध करते हैं। हम विपक्षी नेताओं को ऐसा विरोध पत्र भेजेंगे जैसा उन्होंने कहा है। गृह मंत्री के सामने जो तय हुआ है उसका उल्लंघन करना दोनों राज्यों के रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। यह उन्हें बेहद सख्त शब्दों में बताया जाएगा।" 

फडणवीस ने कहा, “गृह मंत्री को यह भी बताया जाएगा कि कर्नाटक आपके सामने जो फैसला किया गया था, उसका पालन नहीं कर रहा है। इसी के साथ यह भी अनुरोध किया जाएगा की कर्नाटक के ऐसे मंत्रियों के जुबान पर ताला लगाए।”

उन्होंने कहा, “मैं दोहराता हूं कि मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं है। किसी के दावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध सरकार नहीं बल्कि सदन है और इस सदन की भावनाओं को कर्नाटक सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री तक पहुंचाया जाएगा।”