logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोराडी बिजली केंद्र में तीन तेंदुओं की मौजूदगी,दहशत में कर्मचारी


नागपुर: नागपुर शहर से सटे कोराडी थर्मल पावर प्लांट परिसर में इन दिनों तेंदुए घूमते दिखाई दे रहे है कहां जा रहा है की परिसर में एक-दो नहीं तीन तेंदुओं की मौजूदगी है.जिस वजह से पुरे परिसर में जबरदस्त दहशत का माहौल बना हुआ है.दहशत का आलम यह है की महाजेनको ने एक पत्र निकालकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए एक पत्र जारी किया है.साथ ही कर्मचारियों के प्लांट तक आने जाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है.

केंद्र के परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में बीते एक हफ्ते के दौरान तीन अलग-अलग तेंदुओं की हलचल कैद हुई है.कोराडी-खापरखेड़ा परिसर में इससे पहले भी तेंदुए की मौजूदगी को देखा गया है.कोराडी से सटा खापरखेड़ा और खापा परिसर वन परिक्षेत्र से लगा हुआ है.बीते 8 दिनों से पावर प्लांट में कोयला लाने-ले जाने वाले लोगो को लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे है.

क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी रेल्वे विभाग द्वारा वन विभाग को दी गई है जिसके बाद ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर के कर्मचारियों ने बिजली केंद्र का दौरा भी किया और खतरनाक जानवर की मौजूदगी के बीच अपनाये जाने वाले एहतियातन कदम की भी सूचना दी है. बिजली केंद्र के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हलचल कैद हुई है.जिसे देखते हुए वन विभाग ने ट्रैप क़ैमरे भी लगाए है.