logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में पिंजरों की कमी,भालू के पिंजरे में शेर को ऱखने की नौबत


नागपुर -नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में क्षमता से अधिक जंगली जानवर मौजूद है,सेंटर में पिंजरे कम और जानवर अधिक हो गए है,सेंटर में मौजूदा समय में 14 बाघ है लेकिन इस खुंखार जानवर को ऱखने के लिए पिंजरे की क्षमता 10 ही है.जंगलों से पकड़कर खूंखार हो चुके जंगली जानवरो को नागपुर के काटोल रोड स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में लाया जाता है.सेंटर में बाघों को ऱखने के 10 पिंजरे है लेकिन वर्त्तमान में ही बाघों की संख्या 14 है.एक तरह से देखा जाये तो इस सेंटर में क्षमता से अधिक जानवरों को रेस्क्यू कर रखा गया है.हालात यह है की पिंजरों की संख्या कम होने की सूरत में भालू के लिए बनाये गए पिंजरे में रखा गया है.कुछ ऐसी ही स्थिति तेंदुओं को लेकर भी है.वर्तमान में सेंटर में 27 तेंदुए है जबकि यहाँ सिर्फ 20 तेंदुओं को रखने की व्यवस्था है.सेंटर में क्षमता से अधिक जानवरों की संख्या हो जाने की वजह से उन्हें अन्य जानवरों के पिंजरे में रखा जा रहा है.