logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रशेखर बावनकुले ने अलग विदर्भ के मुद्दे पर कांग्रेस को दिया जवाब, कहा - अलग विदर्भ बीजेपी का एजेंडा ⁕
  • ⁕ अधिवेशन के पहले ही दिन शहर का राजनीतिक माहौल रहा गर्म, चार अलग-अलग मोर्चों ने अपनी मांगों को लेकर निकाली रैली ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे के दावे को किया खारिज, ठाकरे गुट के नेता पर किया पलटवार ⁕
  • ⁕ अधिवेशन में पांच दिन काम होने की उम्मीद, अब बची नहीं जवाब देने वाली सरकार: विजय वडेट्टीवार ⁕
  • ⁕ Akola: शिंदे सेना की समीक्षा बैठक; 'महानगर पालिका पर लहराएगा भगवा' ⁕
  • ⁕ इंडिगो की फ्लाइट सर्विस में रुकावट की वजह से बनी स्थिति जल्द ही कंट्रोल में आएगी: राम नायडू ⁕
  • ⁕ Chandrapur: एमडी पाउडर के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्थानीय क्राइम ब्रांच की कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Parshivni: पुलिस पाटिल ने भागीमाहरी-पेढ़री ग्राम पंचायत क्षेत्र में हड़पी जल सिंचन विभाग की 5 एकड़ जमीन ⁕
  • ⁕ Buldhana: जलगांव जामोद से तीन नाबालिग लड़कियां लापता! माता-पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Wardha: नगर परिषद चुनाव से पहले अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 250 पेटी शराब जब्त, मुख्य आरोपी मौके से फरार ⁕
Nagpur

नागपुर के पारडी इलाके में तेंदुआ का आतंक, हमले में सात लोग घायल; सभी अस्पताल में इलाज जारी, तेंदुएं के बच्चों को ढूढ़ने टीम तैनात


नागपुर: नागपुर के पारडी इलाके में स्थित शिवनगर में बुधवार तड़के तेंदुए ने रिहायशी क्षेत्र में घुसकर सात लोगों पर हमला कर दिया। तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण और वन क्षेत्रों में मानवीय अतिक्रमण के बीच यह घटना शहर में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष का गंभीर संकेत दे रही है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

बुधवार तड़के करीब 4 बजे के आसपास, शिवनगर की शांत गलियों में अचानक तेंदुए की मौजूदगी का एहसास हुआ। कुछ ही मिनटों में तेंदुआ सड़क पर टहल रहे नागरिकों, काम पर निकलने वाले मजदूरों और घर से बाहर आए कुछ लोगों पर झपट पड़ा। कुंभकर्ण निषाद पर हुए हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। बाकी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है।

तेंदुए के हमले की खबर फैलते ही पूरे शिवनगर में भय का माहौल बन गया। तड़के बाहर निकलने वाले लोग घरों में ही कैद हो गए। तेंदुए की जानकारी मिलते ही वन विभाग, पुलिस और नागपुर महानगरपालिका की टीमें तत्काल सक्रिय हुईं। वहीं इलाक़े के विधायक कृष्ण खोपड़े भी तुरंत मैके पर पहुंचे।

इलाके में खोज अभियान शुरू किया गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में तेंदुए के दो और शावक होने की आशंका है, जिस वजह से विशेष पथक को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी पारडी–भांडेवाड़ी क्षेत्र में 15 दिन पहले भी तेंदुआ एक इमारत की दूसरी मंज़िल तक चढ़ गया था। इसके बाद भी कई बार तेंदुए के दिखाई देने की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। विधायक खोपडे़ ने कहा कि, सभी घायलों का इलाज जारी है, जिसका वहन राज्य सरकार करेगी।

विधायक ने आगे कहा कि, तेंदुए के बढ़ते आतंक को लेकर वह इसको लेकर और ठोस कार्रवाई को लेकर वन मंत्री से मुलाकात करेंगे साथ ही विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। इस घटना के बाद इलाक़े में दहशत का माहौल है। नागरिकों ने वन विभाग से जल्द से जल्द उचित कदम उठाने और जंगली जानवरों के विचरण पर रोक लगाने की मांग की है।