logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहे युवक पर बिजली गिरी, मौके पर मौत; जिले के मौदा तहसील की घटना


नागपुर: नागपुर जिले के मौदा तहसील में बुधवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहे युवक पर बिजली गिर गई, इस कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मुतक की पहचान 27 वर्षीय सागर पंढरीची जुमाले के रूप में हुई है। घटना से मृतक के परिजन सदमे में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सागर बुधवार को अपना काम कर नागपुर से अपने गांव धामणगांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह नागपुर-भंडारा रोड पर महलागांव-कढोली के पास पहुंचे तभी अचानक बिजली गिरी, जिसके चपेट में सागर आ गए। इस दुर्घटना में सागर की मौके पर ही मौत हो गई। 

इससे धामणगांव में मातम छा गया है और जुमाले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सागर अविवाहित थे और एनटीपीसी में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मौदा अस्पताल भेज दिया।