logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देशभर के साथ नागपुर में भी लोक अदालत का आयोजन, बड़ी संख्या में मामलों का हुआ निपटारा


नागपुर: देशभर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नागपुर जिले के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर भी लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी दर्ज की गयी।

नागपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत आयोजित इस लोक अदालत का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर न्याय की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना था। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित मुख्य लोक अदालत में सुबह से ही नागरिकों की भीड़ देखी गई। यहां विभिन्न प्रकार के दीवानी, आपराधिक, पारिवारिक विवाद और मोटर एक्सीडेंट क्लेम से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई।

जानकारी के अनुसार, केवल नागपुर में आयोजित लोक अदालत में ही बड़ी संख्या में मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामले निपटाए गए। करीब 150 दावों का निपटारा करते हुए लगभग 17 करोड़ रुपये का आपसी समझौता कराया गया। पीड़ित परिवारों और बीमा कंपनियों के बीच सहमति बनने से वर्षों से लंबित मामले समाप्त हो गए और पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सकी।