logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

स्वर्ण से कांस्य तक चमका महाराष्ट्र, ओडीओपी 2024 में एक साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार


नागपुर: ‘एक जिला एक उत्पाद (ODOP)’ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना परचम लहराया है। राज्य ने उत्पादों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्ज़ा कर लिया है। नागपुर के संतरे को जहां सिल्वर मैडल मिला है, वहीं अमरावती जिले के मंदारिन संतरे को कांस्य पदक मिला है। इसी के साथ रत्नागिरी के हापुस आम ने स्वर्ण पदक जीता है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार वितरित किया गया। ओडीओपी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है। 

ODOP प्रतियोगिता क्या है?
ODOP (एक जिला एक उत्पाद) प्रतियोगिता, केंद्र सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक मूल्यांकन है, जिसमें देशभर के राज्यों और जिलों के स्थानीय विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन, प्रोत्साहन और विपणन के प्रयासों को परखा जाता है। जिलों द्वारा चुने गए उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन, ब्रांडिंग, और निर्यात क्षमता को आंकती है। राज्य सरकारों के प्रयासों, जैसे कि उत्पादों को बढ़ावा देने की नीतियां, कारीगरों और किसानों के लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्धता आदि का मूल्यांकन करती है। अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों और जिलों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के रूप में सम्मानित किया जाता है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई

महाराष्ट्र की जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है। फडणवीस ने कहा, "ओडीओपी 2024 में महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक! बधाई हो महाराष्ट्र! नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कारों में, महाराष्ट्र ने ज़िला-विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए अपने उत्कृष्ट समर्पण के लिए स्वर्ण श्रेणी का पुरस्कार जीता।

महाराष्ट्र की समृद्ध विरासत के चमकते सितारों का सम्मान:
🥇 स्वर्ण पुरस्कार - रत्नागिरी के अलफांसो आम
🥈 रजत पुरस्कार - नागपुर के संतरे
🥉 कांस्य पुरस्कार - अमरावती के मंदारिन संतरे
🌟 विशेष उल्लेख - नासिक के अंगूर/किशमिश और अकोला का कपास ओटाई और प्रेसिंग।

36 ज़िलों में फैले 72 अनूठे उत्पादों के साथ, महाराष्ट्र 'एक ज़िला एक उत्पाद' पहल के माध्यम से स्थानीय परंपराओं को वैश्विक सफलता की कहानियों में बदलने में अग्रणी बना हुआ है।