logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाविकास आघाड़ी कर रही झूठा प्रचार, बावनकुले बोले- अगर यह नहीं हुआ बंद तो हम भी आंदोलन का लेंगे सहारा


नागपुर: वेंदाता-फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट के गुजरात शिफ्ट हो जाने के बाद राज्य में शुरू राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। महाविकास आघाड़ी द्वारा इस विषय को लेकर सरकार पर केवल गंभीर आरोप लगाए जा रहे है बल्कि आंदोलन भी किया जा रहा है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस विषय को लेकर हो रहे आंदोलनों को झूठा क़रार दिया है। बल्कि इसे बंद नहीं होने की सूरत में जैसे को तैसे के तर्ज पर पलटवार आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी है।

बावनकुले ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के उस पैर का हवाला दिया गया है जो महामंडल के माध्यम से भाजपा के ही विधायक राम कदम को भेजा गया है जिसमे कहां गया है की इस प्रोजेक्ट के लिए न ही MOU हुआ है, न ही ज़मीन का आवंटन हुआ है।" बावनकुले ने कहां कि, "जो लोग इस विषय को उठा रहे है वो झूठे है और झूठा आंदोलन किया जा रहा है। राज्य की जनता इन्हे माफ़ नहीं करेगी। सरकार जाने के बाद इस तरह की बदमाशी की जा रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि, “झूठे आंदोलन करने,जनता की दिशाभूल करने और इवेंट तैयार करने को लेकर जनता इन्हे माफ़ नहीं करेगी। कायदे से तो महाविकास आघाड़ी सरकार के नेताओं को माफ़ी मांगनी चाहिए। वेदांत प्रकल्प क़ायदे से इन्ही के कारण गया है। यह सरकारी पत्र इस बात की गवाही दे रहा है की उद्धव ठाकरे के साथ जो लोग आंदोलन कर रहे है वह झूठ बोल रहे है।”