logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कलमेश्वर तहसील के मालासावंगी इलाके में बड़ा हादसा, खेत में काम कर रहे लोगों पर गिरी बिजली; माँ-बेटे सहित तीन की मौत


नागपुर: कलमेश्वर तहसील के धापेवाड़ा क्षेत्र के मालासावंगी इलाके में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जहां खेत में काम करते लोगों पर अचानक बिजली गिर गई। इस हादसे में माँ-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान 
किसान वंदना प्रकाश पाटिल (उम्र 40), ओम प्रकाश पाटिल (उम्र 18) और मजदूर निर्मला रामचंद्र पराते खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरी। इसके चपेट में तीनो आ गए। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जनकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। खेत पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और 
जाँच शुरू कर दी। 

ज्ञात हो कि, बुधवार को नागपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने भी आने वाले तीन दिनों में माध्यम के साथ तेज बारिश का अनुमान जताया है।