logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डब्ल्यूसीएल का प्रबंधक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहांथ गिरफ़्तार


नागपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए डब्ल्यूसीएल के एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। डब्ल्यूसीएल का  प्रबंधक चंद्रपुर स्थित महाकाली अंडरग्राउंड खदान के प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। उसकी गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अब उसके घर व कार्यालय की भी तलाशी ले रही है। सीबीआई के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर जिले की महाकाली अंडर ग्राउंड खदान से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी को डब्ल्यूसीएल से ग्रेच्युटी के 20 लाख रुपए निकालने थे. जिसके चलते महाकाली खदान के प्रबंधक एम.एम. धांडे ने ग्रेच्युटी मंजूरी के लिए उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी । रिश्वत नहीं देने की इच्छा के चलते ही सेवानिवृत्त कर्मचारी ने इसकी शिकायत सीबीआई नागपुर से की थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर खदान के पास ही प्रबंधक धांडे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रबंधक के घर व कार्यालय की भी तलाशी ली जा रही है। हालांकि उसके घर और कार्यालय में तलाशी के दौरान क्या मिला है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।  पिछले 2 महीने में सीबीआई ने डब्ल्यूसीएल के कई रिश्वतखोर अधिकारियों  को पकड़ा है। सीबीआई नागपुर के उपमहानिरीक्षक एम.एस. खान के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है.