logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मरम्मत के बाद मानकापुर फ्लाइओवर का दूसरा हिस्सा यातायात के लिए खुला, नागरिकों को मिली बड़ी राहत


नागपुर: लंबे इंतजार और विवादों के बाद आखिरकार मनकापुर फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा मरम्मत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को इसे आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोला गया। ज्ञात हो कि, आगामी नवरात्रि और हाल के दिनों में फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटनाओं के बाद इसे खोलने की मांग लगातार की जा रही थी। 

नागपुर के मनकापुर फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य मई 2025 में शुरू हुआ था, जब एक निरीक्षण में संरचनात्मक दरारें पाई गईं। इस मरम्मत कार्य के दौरान तीन स्पैन को बदलकर कंक्रीटीकरण किया गया। सितंबर 2025 तक फ्लाईओवर के मरम्मत का काम पूरा करना था।

हालांकि, मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी सहित लापवाही सामने आती रही। कोराडी रोड शहर का प्रमुख राजमार्ग होने के कारण रोजाना हजारों की संख्या में वाहन सड़क से गुजरते हैं। फ्लाईओवर का एक हिस्सा बंद होने के कारण एक तरफ यातायात का दबाव बढ़ रहा था, वहीं दूसरी तरफ दुर्घटनाएं भी हुईं।

बीते दिनों फ्लाईओवर पर स्कूल बस और स्कूल वैन की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन ड्राइवर सहित नौ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें इलाज के दौरान वैन ड्राइवर और एक छात्रा की मौत हो गई।

जल्द ही नवरात्रि की शुरुआत होनी है। इस दौरान शहर सहित आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में भक्त कोराडी स्थित मां जगदंबा के दर्शन के लिए आते हैं। फ्लाईओवर के बंद होने के कारण उस दौरान यातायात में बड़ी दिक्कत होने की संभावना जताई जा रही थी।

फ्लाईओवर पर बढ़ती दुर्घटनाएं और नवरात्रि को देखते हुए नागरिकों द्वारा लगातार फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से को खोलने की मांग की जा रही थी। आखिरकार, बुधवार को फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर पूरी तरह खुलने से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।