logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा स्थित बुधवार बाजार पर चला मनपा का बुलडोजर, सभी 356 दुकानों को हटाया


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका ने महल स्थित बुधवार बाजार को खाली करा लिया है।  शुक्रवार को सुबह 11 बजे मनपा अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे सभी 356 दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। 

ज्ञात हो कि, मनपा ने इस जगह पर नौ मंजिला व्यावसायिक इमारत बनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत यहां पर लीज में चल रही सभी दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने का आदेश दिया था। लेकिन समय समाप्त होने के बाद भी लीजधारकों द्वारा समय पर दुकान नहीं की। इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई। इस दौरान किसी भी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

मनपा आयुक्त और प्रशासक राधाकृष्ण बी के निर्देश पर उपायुक्त (राजस्व) मिलिंद मेश्राम, उपायुक्त (बाजार) रवींद्र भल्लावे एवं उपायुक्त (अतिक्रमण) अशोक पाटिल की अगुवाई में बाजार को खाली कराया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त गणेश राठौड़, बाजार अधीक्षक प्रमोद वानखेड़े, सहायक अधीक्षक कल्याण खोबरागड़े आदि मौजूद रहे।