logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिना मास्क जामठा में प्रवेश नहीं, वीसीए ने आदेश जारी कर कहा- राष्ट्रीय ध्वज भी नहीं ले जा सकेंगे दर्शक


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए बीसीसीआई ने नए आदेश जारी किये हैं। जिसके तहत बिना मास्क किसी को भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ दर्शकों को राष्ट्रीय ध्वज, सेल्फी स्टिक, कैमरा, लाइटर, माचिस, सिगरेट, वीडियो, हेलमेट, फ़ूड पैकेट, पानी की बोतलें और अन्य ज्वलनशील और संवेदनशील सामान ले जाने की सख्त मनाही है।

रेनकोट और छाते अंदर ले जाने की अनुमति नहीं

साथ ही बारिश का दिन होने पर भी दर्शकों को रेनकोट और छाता लेकर अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो तय है कि नागरिकों को निराशा ही हाथ लगेगी। विशेष रूप से दर्शकों को बिना मास्क (नो मास्क नो एंट्री) के प्रवेश नहीं मिलेगा। वीसीए प्रबंधन का कहना है कि उपरोक्त वस्तुओं को लाकर दर्शकों को नुकसान नहीं उठाना चाहिए। साथ ही स्टेडियम के अंदर दर्शकों को सिर्फ मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

सौरव गांगुली, जय शाह की मौजूदगी?

खबर है कि आज वीसीए स्टेडियम में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल शामिल होंगे। इसके अलावा विदर्भ और मध्य प्रदेश के राजनीतिक और व्यापारिक जगत से भी गणमान्य व्यक्ति भी मैच का लुत्फ उठाने नागपुर पहुंचे हैं।