logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में मीजल्स बीमारी ने दी दस्तक़


नागपुर:मीजल्स बीमारी ने नागपुर में भी दस्तक दे दी है. शहर के गांधीबाग जोन में दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है लेकिन राहत की बात है की यह दोनों ही बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है.मुंबई समेत राज्य के कुछ हिस्सों में मीजल्स ( खसरा ) बीमारी के संक्रमण को देखते हुए नागपुर में घर घर सर्वेक्षण शुरू हुआ था. इसी दौरान नवम्बर के महीने में नागपुर से 18 संदिग्ध मरीजों का सैम्पल लिया गया था. इन सैंपल को हैदराबाद स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रिव्हेटिव मेडिसीन की लैब में भेजा गया था. दो दिसंबर को संदिग्ध सैंपल को आयी जाँच रिपोर्ट में गांधी बाग जोन में 8 वर्षीय बालक और 5 वर्षीय बालिका को इस बीमारी से ग्रसित पाया गया. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन बच्चो के सम्पर्क में आने वाले बच्चो की निगरानी बढ़ा दी गयी है. जो दोनों बच्चे पॉजिटिव आये है वह पूरी तरह से स्वस्थ है. इनमे से पांच वर्षीय बालिका ने मिजल्स वैक्सीन का पहला डोज लिया था.