logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महामेट्रो ने फिर बनाया रिकॉर्ड, भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान 80 हजार से ज्यादा लोगों ने मेट्रो से किया सफर


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को नागपुर में टी20 मैच खेला गया। मैच के दिन मेट्रो ने 80,794 यात्रियों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया। 15 अगस्त, 2022 को महा मेट्रो ने एक ही दिन में 90,758 यात्रियों की रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की थी। वहीं  शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में यात्राओं ने मेट्रो का उपयोग किया।

क्रिकेट मैच के लिए महामेट्रो ने चिंचभवन के न्यू एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से स्टेडियम और वापस जाने के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की थी. रात के मैच के बाद मेट्रो 1 बजे तक खुली रहेगी। लेकिन मैच के बाद लौट रहे क्रिकेट प्रेमियों की आमद को देखते हुए मेट्रो ने तीन बजे तक सेवा जारी रखी। नागपुरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए महा मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह फैसला लिया है.