logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maha Metro का नया कीर्तिमान, वर्धा रोड स्थित डबल डेकर पुल का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में शामिल 


नागपुर: वर्धा रोड पर बने महामेट्रो के डबल डेकर फ्लाईओवर वाया डक्ट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। दुनिया भर के मेट्रो श्रेणी में इसे सबसे लम्बा वाया डक्ट घोषित किया गया है। मंगलवार छह दिसंबर 2022 को मेट्रो भवन में आयोजित कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सह-न्यायिक ऋषि नाथ महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित को इस संबंध में प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। 

महामेट्रो ने किया था आवेदन

महा मेट्रो ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीडब्ल्यूआर) के तहत पंजीकृत होने के लिए आवेदन किया था। जीडब्ल्यूआर के देश के प्रतिनिधि ने इस विषय पर अपनी टीम के साथ विस्तार से प्रस्ताव का पालन किया और अध्ययन किया। उसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने महा मेट्रो के दावे को स्वीकार करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड देने का ऐलान किया।

एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल

उल्लेखनीय है कि 2017 में महा मेट्रो नागपुर को एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा एक और विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए चुना गया था। मार्च 2017 में महा मेट्रो ने 'काम पर सुरक्षा' की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का आयोजन किया और इसके लिए महा मेट्रो को दोनों संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया।