logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बलात्कार के बाद नाबालिग गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म,बदनामी के डर से अभिभावकों ने नवजात को ज़मीन में गाड़ा


बुलढाणा: मलकापुर तहसील में एक 17 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक कर दुष्कर्म करने की घटना घटी है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए. घटना के पश्चात युवती ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी. लेकिन तब बदनामी के डर से माता-पिता ने यह बात किसी को नहीं बताई. बाद में उक्त युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. जिससे परिजनों ने नवजात को क्षेत्र के खेत में जमीन में गाड़ दिया. लेकिन बाद में गांव के एक अज्ञात व्यक्ति ने चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट मुंबई से इस संदर्भ में शिकायत दी. इसके बाद बुलढाणा से चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट की टीम मलकापुर तहसील पहुंची और पीड़िता को बुलढ़ाणा ले जाया गया जहां पीड़िता का बयान दर्ज किया. उनके सुझाव के अनुसार ग्राम स्तरीय बाल कल्याण समिति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इस घटना के बाद मलकापुर ग्रामीण पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. जांच जारी है.