logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मनसे प्रमुख राज ठाकरे, फुटाला पर देखा फाउंटेन शो


नागपुर: अपने राजनीतिक कार्यक्रम के तहत मनसे प्रमुख राज ठाकरे रविवार सुबह नागपुर पहुंचे. दिन भर व्यस्त कार्यक्रम के बाद राज ने फूटाला तालाब में निर्मित म्यूजिकल फाउंनटेन का दीदार किया. राज का फूटाला जाना तय था या नहीं पता नहीं लेकिन यही केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और राज ठाकरे के बीच ना सिर्फ मुलाक़ात हुई बल्कि दोनों ने हजारों दर्शकों के साथ बैठकर संगीत की अटखेलियों और आकर्षक रोशनाई के बीच पानी की कलाकृति का लुफ्त उठाया. शो को देखने के बाद राज ठाकरे खासे गदगद हुए और कहाँ की उन्होंने ऐसा शो उन्होंने भारत में आज तक कहीं नहीं देखा.

नागपुर में निर्मित इस म्यूजिकल फाउंनटेन के निर्माण के बारे में राज ने कहाँ गड़करी जो भी करते हैं ऊपर से करते हैं. फ्लायओवर भी ऊपर से ही बनाते हैं. इस फाउंनटेन के कारण अब देश से लोग इसे देखने आयेंगे. फूटाला तालाब में राज और गड़करी लगभग आधे घंटे तक साथ रहें. इस दौरान दोनों के बीच लगातार चर्चा होती रही.

इस दौरान गड़करी ने कहाँ की राज ठाकरे खुद कलाकार हैं और इस फाउंनटेन को जिनका नाम देने वाले हैं स्वर्गीय लता मंगेशकर वो राज को पुत्रवत समझती थी. गड़करी ने बताया की उन्होंने राज को फूटारा आकर यह शो देखने का निमंत्रण दिया जिसे स्वीकार कर वो यहाँ पहुंचे हैं. गड़करी ने राज को फाउंनटेन की विशेषता बताते हुए तालाब के अगल-बगल हो रहें विकास कार्यों से भी अवगत कराया.



ज्ञात हो कि, आगामी होने वाले मनपा चुनाव को लेकर राज ठाकरे अपनी पार्टी मनसे को मजबूत करने के लिए विदर्भ दौरे पर है। वह करीब पांच दिन विदर्भ में रहने वाले हैं। जहां वह उपराजधानी के साथ चंद्रपुर और अमरावती जिलों का भी दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है इसको लेकर मार्गदर्शन भी देंगे। 

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल 




ठाकरे के विदर्भ दौरे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह का माहौल है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, रवि भवन में मिलने के किये कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, प्रति प्रमुख को लगातार विदर्भ का दौरा करते रहना चाहिए इससे एक तरफ जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होगा।