logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंगलवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ नागपुर में जमकर बरसे बादल, शहर हुआ पानी-पानी; नागरिकों को मिली राहत


नागपुर: नागपुर (Nagpur City) में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली और तपती गर्मी व उमस से बेहाल शहरवासियों को झमाझम बारिश का तोहफ़ा मिला। करीब दो हफ्तों से सूखी पड़ी गलियां और धूप से तपता शहर, देखते ही देखते ठंडी हवाओं और तेज बरसात से तर-बतर हो गया।

उपराजधानी नागपुर में पिछले दो हफ्तों से बारिश थमी हुई थी। बीच-बीच में कुछ जगहों पर छुटपुट बारिश जरूर हुई, लेकिन तेज बारिश का इंतजार बना रहा। मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। यह बारिश शाम साढ़े चार बजे तक जारी रही, यानी करीब डेढ़ घंटे तक जोरदार बरसात हुई। लंबे समय से हो रही हल्की-फुल्की बारिश के बाद आज की तेज बरसात ने किसानों और आम नागरिकों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम तक शहर में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं विभाग ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक नागपुर में येलो अलर्ट जारी करते हुए इस दौरान तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग सहित जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।