logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तय समय से आठ दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, आठ जून तक विदर्भ में दे सकता है दस्तक; कई जिलों में प्री-मानसून बारिश जारी


नागपुर: मानसून (Monsoon) अपने तय समय से आठ दिन पहले केरल (Kerala) पहुंच गया। शुक्रवार रात को केरल से टकराया, जिसके बाद पूरे राज्य में जोरदार बारिश हो रही है। पिछले 16 साल में पहली बार है जब मानसून इतनी जल्दी आया है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, छह जून तक मानसून विदर्भ (Vidarbha) में दस्तक दे सकता है। मानसून के पहले विदर्भ के आसमान को पिछले कई दिनों से बादलों ने घेरा हुआ है। यही नहीं कई जिले में प्री-मानसून की बारिश (Pri-Monsoon Rain) भी शुरू है। 

आठ जून तक मानसून पहुंच सकता है विदर्भ 
आमतौर पर मानसून के विदर्भ पहुंचने की तारीख 15 मई के आसपास होती है। लेकिन इस बार मानसून अपने तय समय से आठ दिन पहले ही करा पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार जून तक मानसून दक्षिण के सभी राज्यों सहित मध्य भारत में पहुंच जाएगा।  मौसम विभाग के अनुसार, छह से आठ जून तक मानसून विदर्भ के सभी जिलों में पहुंच जाएगा। 

विदर्भ में प्री-मानसून की बारिश जारी

मानसून के पहले विदर्भ के कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश जारी है। नागपुर, चंद्रपुर, गडचिरोली, यवतमाल, अमरावती में जोरदार बारिश शुरू है। लगातार हो रही बारिश के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मई महीने में जहां विदर्भ का औसतन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं इस बार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। विदर्भ में हो रही बारिश के कारण  फसलों को भरी नुकसान हुआ है। केला, पपीता की फसल बर्बाद हो गई है।                        

लोगों को मिली गर्मी से राहत 
उपराजधानी नागपुर में पिछले चार दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। दिन में जहां धुप खिल रही है, वहीं रात में बारिश हो रही है। वहीं पिछले दो दिनों से जिले के आसमान को बादलों ने घेरा हुआ है। जिससे सूरज की तपिश कम हुई है, वहीं चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान नागपुरवासियों को राहत मिली है। मौसम विभाग की माने वाले कुछ दिनों में नागपुर में प्री-मानसून की बारिश जारी रहेगी। शनिवार सुबह उपराजधानी में जोरदार बारिश हुई। वहीं दिन में भी आसमान को बादलों ने घेरा हुआ है।