logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मानसून पूर्व काम युद्धस्तर पर करें पूरा, मनपा आयुक्त चौधरी ने समीक्षा करते सभी विभागों को दिया निर्देष


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने बुधवार को सभी विभाग प्रमुखों को मानसून पूर्व कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने तथा मानसून के दौरान नागरिकों की सहायता के लिए राहत व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए।


नगर आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने मानसून पूर्व सभी विभागों द्वारा की गई तैयारियों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने सभी विभागों में मानसून सीजन के दौरान की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसमें शहर की सड़कों, पुलों, निचले इलाकों, सभी नालों की सफाई, खतरनाक पेड़ों की टहनियों को काटने और खतरनाक इमारतों के बारे में जानकारी एकत्र करने तथा आवश्यकता पड़ने पर नोटिस जारी करने का काम शामिल है।


आयुक्त ने कहा कि मनपा के सभी विभागों को युद्ध स्तर पर सभी व्यवस्थाएं तैयार रखने की जरूरत है, क्योंकि मानसून सीजन जल्दी आ रहा है। एक जून से जोनवार कंट्रोल रूम शुरू करने तथा शहर में अधूरी सड़कों, पुलों, नदी-नालों से मलबा हटाने के निर्देश दिए, ताकि पानी का बहाव बाधित न हो। यदि आवश्यक हो तो नालों से मलबा हटाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं स्थापित की जाएं तथा निचले इलाकों से पानी की निकासी तत्काल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय लागू किए जाएं। इस संबंध में सभी जोन के अधिशासी अभियंताओं द्वारा वर्तमान स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।


नाले के किनारे रिटेनिंग वॉल को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है। सभी अधिशासी अभियंता इस संबंध में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। नालों पर खतरनाक स्थानों की पहचान कर वहां कोई अप्रिय घटना न हो, इसका ध्यान रखा जाए। बाढ़ के बाद नदी किनारे रहने वाले नागरिकों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए मनपा के स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही आपातकालीन स्थितियों में तत्काल मदद पहुंचाने के लिए 24 घंटे की व्यवस्था तैयार रखी जाए, ऐसे निर्देश भी आयुक्त डॉ. चौधरी ने दिए।


मानसून के दौरान डेंगू और जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग नागरिकों के रक्त की जांच के लिए संबंधित किट तैयार रखे, तथा रैपिड रिस्पांस टीम को तैयार रखा जाए। आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने पिछले साल खतरनाक रहे स्थानों पर खतरा दोबारा न हो, इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए।