logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में 8 हजार घरों में मच्छर का लार्वा, बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा


नागपुर: नागपुर शहर में डेंगू और मलेरिया जैसे जानलेवा रोगों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। नागपुर महानगरपालिका (NMC) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 1 अगस्त से अब तक किए गए सर्वे में करीब 1.46 लाख घरों की जांच की गई, जिसमें 7,986 घरों में मच्छरों के लार्वा पाए गए। इससे पहले जून-जुलाई महीने में किए गए निरीक्षण में 2.85 लाख घरों की जांच की गई थी, जिनमें से 12,021 घरों में लार्वा मौजूद था। इन आंकड़ों ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था और नागरिकों की जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महानगरपालिका की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जगह-जगह स्प्रे, फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने की दवाओं का उपयोग किया जा रहा है। सर्वे में पाया गया कि कूलर, पानी की टंकी, गमले, पुराने बर्तन और खुले भूखंडों में पानी जमा होने से मच्छरों की पैदावार तेजी से बढ़ रही है।

मनपा ने अब तक 81 भूखंड मालिकों को नोटिस जारी किए हैं और चेतावनी दी है कि अगर सफाई नहीं कराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति जल्द नियंत्रित नहीं की गई, तो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियाँ शहर में महामारी का रूप ले सकती हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आस-पास सफाई रखें और किसी भी जलजमाव की स्थिति को नज़रअंदाज़ न करें।