logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गोरेवाड़ा प्राणी उद्यान में अफ्रीकन सफारी के दूसरे चरण का निर्माण; एफडीसीएम और एनबीसीसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वन मंत्री गणेश नाईक की उपस्थिति में अफ्रीकी सफारी और सफारी प्लाजा के काम के संबंध में महाराष्ट्र वन विकास निगम (एफडीसीएम), गोरेवाड़ा ज़ू लिमिटेड, नागपुर और एनबीसीसी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

नागपुर के बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में भारतीय सफारी का काम पूरा हुआ। ज़ू का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघर परियोजना के दूसरे चरण में एक अफ्रीकी सफारी का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद, अफ्रीकी सफारी, सफारी प्लाजा और अन्य संबंधित मामलों के लिए सरकार को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के माध्यम से गोरेवाड़ा परियोजना में अफ्रीकी सफारी के दूसरे चरण का निर्माण करने के लिए आज मंगलवार को एनबीसीसी (भारत) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।