logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सड़क पर मलबा रखने वाले 232 बिल्डरों पर मनपा की कार्रवाई, 1 करोड़ 16 लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका पिछले छह महीनों में बिना अनुमति के सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और खुले स्थानों पर निर्माण सामग्री रखने वाले 232 बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान मनपा ने 1 करोड़ 16 लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।

निर्माण और तोड़फोड़ कार्य के बाद सड़क पर मलबा छोड़ने वालों के खिलाफ नागपुर मनपा लगातार कार्रवाई कर रहा है। सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वाले बिल्डरों पर 10 हजार रुपये और अन्य नागरिकों पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देश पर मनपा ने पिछले छह महीनों में  शहर में 232 बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर 23 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला है। इसमें सबसे ज्यादा कार्रवाई लक्ष्मी नगर जोन में 69 बिल्डरों के खिलाफ की गई।

इनसे 6 लाख 90 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया। धरमपेठ झोन में 45 बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर 4 लाख 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया। धंतोली ज़ोन में 33 बिल्डरों से 3 लाख 30 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी अवधि में, शहर में विभिन्न स्थानों पर निर्माण सामग्री रखने वाले 4658 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन नागरिकों से 93 लाख 16 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया।