logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

श्वान नसबंदी मुहीम में तेजी लाने के लिए मनपा को 18 करोड़ की मदत का इंतज़ार


नागपुर:हाईकोर्ट के आदेश के बाद नागपुर महानगर पालिका ने आवारा श्वान को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है.लेकिन शहर के श्वानों की जनसँख्या नियंत्रण के लिए मनपा को 18 करोड़ रूपए का इंतज़ार है.हाईकोर्ट ने सरकार को यह पैसे देने के लिए निर्देशित किया है.नागपुर शहर में आवारा श्वानों की समस्या इन दिनों चर्चा के केंद्र में है.इस समस्या का एकमात्र क़ानूनी समाधान नसबंदी है.मनपा के आकलन के मुताबिक शहर भर में करीब 90 हजार आवारा श्वानों की नसबंदी की जानी होगी। इसके लिए महानगर पालिका ने सरकार को 18 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भेजा है.यह रकम अब तक मनपा को हासिल होने की है.आवारा श्वान की समस्या को लेकर बीते दिनों हाईकोर्ट द्वारा जो आदेश जारी किया गया था उसमे यह राशि मनपा को दिए जाने का निर्देश भी राज्य सरकार को दिया गया है.मनपा के मुताबिक उसे यह राशि मिलने के बाद इस काम के तेजी आयेगी।हालाँकि मनपा ने अपने स्तर पर इस काम के लिए एनजीओ को जोड़ना शुरू कर दिया है.फ़िलहाल श्वानों की नसबंदी का कम एनजीओ मुफ्त में कर रही है लेकिन सरकार से निधि मिलने के बाद टेंडर जारी कर नसबंदी के काम की गति को आगे बढ़ाया जायेगा। मनपा भांडेवाडी में स्थित अपने डॉग शेल्टर होम में भी श्वानों को रखने की व्यवस्था विकसित कर रही है.