logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अंबाझरी में डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, 11 महीने में 14वीं घटना


नागपुर: भले ही अंबाझरी झील तैरने के लिए सुरक्षित न हो, लेकिन यहां तैरने के लिए आने वाले बच्चों के डूबने की घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को दोस्तों के साथ नहाने गए एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी। पिछले 11 महीने में यह 14वीं घटना है। पुलिस के अनुसार चैतन्य मंगेश डोंगरे (न्यू नंदनवन) सीपी करियर प्वाइंट एकेडमी का आईटीआई का छात्र था। 

दोपहर बारह बजे अध्यापन की कक्षा समाप्त कर वे अपने चारों मित्रों के साथ सीधे अंबाझरी आया था। पानी के किनारे खेलते समय वे तैरने की योजना बनाते हैं। देखते ही देखते सभी बच्चे पानी में खेलने लगे। हालांकि, थोड़ी ही देर में चेतना डूबने लगा। उसको डूबता देख दोस्तों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं आया और तीनो के सामने चेतन पानी में डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चेतन का शव पानी से बाहर निकाला। 

वीकेंड पर लगती है भीड़ 

अंबाझरी तालाब पर हर वीकेंड पर युवाओं कर कॉलेज छात्रों की भीड़ लगती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तैरने के लिए पानी में उतारते हैं। जिसमें से कइयों की डूबने से मौत हो गई है। शनिवार और रविवार को तालाब पर भीड़ को देखते हुए पिछले कई समय से सुरक्षा उपायों की मांग की जारही है, लेकिन इसपर न मनपा का ध्यान है और न ही पुलिस विभाग का। अगर भविष्य में भी ऐसा ही रहा तो ऐसे हादसे लगातार बढ़ती जाएगी।