logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अगरबत्ती के कारखाने से ढाई लाख की चोरी


नागपुर: शहर में दिन बी दिन चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। मंगलवार को फिर ऐसी ही घटना सामने आई, जहां बंद अगरबत्ती कारखाने का ताला तोड़कर ढाई लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर लिया। लकड़गंज पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी रवि रामपाल अग्रवाल (37, वर्धमान नगर, लकड़गंज) निवासी का डिप्टी सिग्नल पुराना आरटीयों के पास अगरबत्ती का कारखाना है। दीपावली के दिन अग्रवाल ने लक्ष्मीपूजा करने के बाद कारखाने में ताला लगाकर घर चले गए। इसी दौरान किसी अज्ञात ने कारखाने का ताला तोड़कर ड्राइवर में रखे दो लाख 80 हजार रूपये को चोरी कर लिए। सुबह जब वह कारखाने पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।