logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पीएसआई की कार से दिनदहाड़े 5.50 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


नागपुर: नंदनवन लूट मामला नागपुर शहर के नंदनवन थाना क्षेत्र में  उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की कार से 5.50 लाख रुपये उड़ा लिए। यह घटना वर्धमान नगर स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे देवेंद्र गणवीर के साथ हुई।

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र गणवीर पुलिस विभाग से पीएसआई के पद से  सेवानिवृत्त हैं। वह अपने बेटे के साथ कार  से वर्धमान नगर स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे। नंदनवन पुलिस थाने के ट्रेंड्स शोरूम के पास अचानक दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें बताया कि उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया है।

जैसे ही गणवीर का बेटा गाड़ी रोककर पंक्चर की दुकान देखने गया, वैसे ही एक अज्ञात युवक पीछे से कार का दरवाजा खोलकर पैसों से भरी थैली लेकर फरार हो गया। दूसरा युवक पहले से बाइक पर तैयार था, दोनों मिलकर चंद सेकेंडों में मौके से फरार हो गए। इस बैग में करीब साढ़े 5 लाख रूपयों  की नकदी थी। 

चोरी का पता चलने पर गणवीर ने तुरंत नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।