logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आमड़ी ग्राम में खुरपका बीमारी से 8 भैंसों की मौत, स्थाई पशु चिकित्सक की कमी बनी चिंता का कारण


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाली आमड़ी ग्राम पंचायत में खुरपका नामक बीमारी के कारण पिछले 9 दिनों में 8 भैंसों की मौत हो गई है। गांववासियों और किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि पिछले एक साल से ग्राम में कोई स्थाई पशु चिकित्सक उपलब्ध नहीं है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

राष्ट्रीय महामार्ग 44 के किनारे बसे इस गांव में लगातार भैंसों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। एक ही किसान की 8 भैंसों की जान जाने से स्थानीय किसान और ग्राम पंचायत प्रशासन परेशान हैं। ग्राम पंचायत ने इस गंभीर स्थिति की जानकारी पंचायत समिति पारशिवनी को पत्र के माध्यम से दी है, लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।

सरपंच और प्रभावित किसानों ने स्थाई पशु चिकित्सक की नियुक्ति और मुआवजे की मांग उठाई है। वहीं, प्राइवेट पशु चिकित्सकों द्वारा उच्च फीस वसूलने की समस्या भी किसानों के लिए भारी पड़ रही है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान करेगा।