logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब के नशे में हुआ विवाद, आरोपी ने पत्थर से कुचलकर दोस्त की हत्या


नागपुर. यशोधरानगर थाना क्षेत्र में गालीगलौज को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया. मृतक विनोबा भावेनगर निवासी प्रकाश उर्फ राजू लल्लू धकाते (28) बताया गया. पकड़ा गया आरोपी धम्मदीपनगर, नारी रोड निवासी सतीश पांडुरंग मुले (29) बताया गया. सतीश ई-रिक्शा चालक है. 

पुलिस के अनुसार बुधवार की दोपहर सतीश और प्रकाश ने साथ बैठकर शराब पी. नशे में प्रकाश ने सतीश के साथ गालीगलौज शुरू कर दी. मां को गाली देने के कारण सतीश बौखला गया. वह प्रकाश को ईंटभट्टा चौक के समीप स्थित खाली मैदान में ले गया. वहां पत्थर से सिर और चेहरे पर वार कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद खून से सने हाथ लेकर यशोधरानगर थाने पहुंचा. 

पुलिस को प्रकाश की हत्या करने की जानकारी दी. तुरंत पुलिस दस्ता मौके पर पहुंचा. प्रकाश मृतावस्था में पड़ा था. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर सतीश को गिरफ्तार कर लिया. पहले तो वह प्रकाश को पहचानने से ही इनकार कर रहा था. 

उसने पुलिस को बताया कि प्रकाश वनदेवीनगर जाने के लिए 20 रुपये किराया तय कर सवार हुआ. बीच रास्ते में ही उतर गया और उसे 10 रुपये देने लगा. इस बात पर उसका विवाद हुआ. जांच करने पर पता चला कि सतीश उसे पहले से जानता था. दोनों ने मिलकर शराब पी और इसके बाद विवाद शुरू हुआ.