logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती ओमनी कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला


नागपुर: नागपुर के सिंबोसिस कॉलेज के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप सड़क पर चलते समय एक ओमनी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र ताटेकर अपनी पेट्रोल और सीएनजी संचालित ओमनी कार से जा रहे थे, तभी कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में कार में आग भड़क उठी। स्थिति बिगड़ते देख राजेंद्र ताटेकर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगाई और अपनी जान बचा ली।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, परंतु कार पूरी तरह नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।