logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, चार युवक घायल


नागपुर: शनिवार की रात एक भयावह सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। यह घटना मानेवाडा से तुकडोजी चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। एक कार तेज़ गति से दूसरी कार को ओवरटेक कर रही थी कि अचानक उसका नियंत्रण खो गया।

कार इतनी तेज़ी थी कि डिवाइडर से टकराई और उसके पार जाकर दूसरी ओर पलट गई। इस भीषण टक्कर में कार में सवार सभी चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस का मानना है कि कार चालक एक युवक था। हादसे की वजह और चालक की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस जाँच कर रही है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में यातायात भी अवरुद्ध हो गया था।