logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मेट्रो ट्रैक पर साही का हंगामा; एक घंटे के रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम ने किया सफल बचाव


नागपुर: नागपुर मेट्रो प्रशासन को एक अनोखा रेस्क्यू कॉल मिला। जानकारी मिली कि कांग्रेस नगर से अजनी मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रैक पर एक साही  दौड़ रहा है। सूचना मिलते ही ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर के वनपाल सुधाकर मरसकोल्हे अपनी टीम बंडू मंगर, चेतन बारस्कर और वाहन चालक स्वप्नील भुरे के साथ मौके पर पहुंचे। मेट्रो के कर्मचारी दिलेश मेश्राम भी अपनी टीम सहित सहयोग कर रहे थे।

करीब एक घंटे तक साही को पकड़ने की रोमांचक कवायद चली। बारिश और ट्रैक पर फैले काई के कारण फिसलन बढ़ गई। इसी दौरान दिलेश मेश्राम फिसलकर गिर पड़े और उन्हें हाथ, पैर व पीठ में चोटें आईं। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। 

जोखिम के बावजूद टीम ने धारदार कांटे वाले साही को सुरक्षित पकड़कर ट्रैक से हटाया और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। थकान दूर होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि साही मेट्रो ट्रैक तक पहुंचा कैसे? टीम रोजाना ऐसे नए-नए चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू में जुटी रहती है।