logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर और ठाणे की जेलों को मिलेगा नया ठिकाना, मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्थानांतरण प्रस्ताव को दी मंजूरी


नागपुर: महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर और ठाणे की ऐतिहासिक जेलों को शहर के बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले पर अपनी मुहर लगाते हुए इन दोनों शहरों की जेल व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर सेंट्रल जेल को खापरखेड़ा के चिंचोली गांव के पास स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए करीब 80 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। वहीं, ठाणे की ऐतिहासिक जेल को संरक्षित रखते हुए उसे संग्रहालय में तब्दील करने की योजना है।इस निर्णय का उद्देश्य शहरों के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना और जेल व्यवस्थाओं को आधुनिक व सुव्यवस्थित बनाना है।

नागपुर जेल की मौजूदा जगह पर शहर के विकास से जुड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जो स्मार्ट सिटी और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएंगी।ठाणे नगर निगम ने प्रस्ताव रखा है कि बिना किसी बड़े संरचनात्मक बदलाव के जेल परिसर को संग्रहालय के रूप में संरक्षित किया जाए, जिससे ऐतिहासिक विरासत भी सुरक्षित रहे।

गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट में पेश करने की तैयारी कर ली है। अंतिम मंजूरी मिलते ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। आने वाले समय में नागपुर और ठाणे की जेलें न केवल अपना स्थान बदलेंगी, बल्कि उनके उद्देश्यों और स्वरूप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।