logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 16 वर्षीय युवती के अपहरण की खबर, पुलिस ने किया खंडन


नागपुर: मनकापुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जहां मारुती वैन से आये दो लोगों ने ट्यूशन जाती युवती का हाथ पकड़कर गाड़ी में खींचने की कोशिश की। शहर में इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ असामाजिक तत्व छोटे बच्चों के किडनैप किए जाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसके चलते पहले से ही लोगों में भय का माहौल है ऐसे में इस मामले के सामने आने के बाद हालांकि पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने अपहरण होने की बात का खंडन किया है। 

बच्ची के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी बेटी सुबह साढ़े नौ बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान मारुती वैन से आए दो लोगों ने हाथ पकड़कर गाडी में बैठाने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ झटका और वहां से भागकर टियूशन में पहुंची और अपने टीचरों को पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी मुझे दी। इसके बाद हम सभी बच्ची को लेकर मनकापुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

कई सीसीटीवी को खंगाला 

इस मामले पर पीआई वैजयंती मांडवधरे ने बताया कि, हमने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों सहित सीओसी के कैमरों के फुटेज की जांच की तब यह किशोरी अकेली उसके बताए गए घटनास्थल पर दुपहिया गाड़ी पर आते जाते हुए दिखाई दी है। हालांकि अभी तक की जांच में अपहरण की ऐसी किसी भी घटना के नहीं होने का पता चला है। फिलहाल मानकापुर पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

अफवाहों पर न दें ध्यान 

शहर में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार को पुलिस आयुक्त की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की है जिसमे लोगों से आव्हान किया गया है कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और इस तरह की किसी भी घटना के चलते तुरंत संबंधित पुलिस थाने तो सूचना दें।