logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वेणा नदी में डूबने से ऑटो चालक युवक की दर्दनाक मौत


नागपुर: हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत अमर नगर के रहने वाले एक युवक की वेणा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। हालांकि अभी तक इस व्यक्ति  बॉडी अभी तक नही मिली है जिसकी तलाश की जा रही है

बुधवार दोपहर अमर नगर-निलडोह क्षेत्र के पाँच-छह ऑटोचालक पिकनिक मनाने के लिए हिंगणा-रायपुर मार्ग पर बहने वाली वेणा नदी के किनारे पहुँचे थे। वहाँ सभी ने पार्टी की और फिर मालीपुरा बस्ती के पीछे पुराने पाणीपुरवठा योजना स्थल के पास नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान 28 वर्षीय अमर नगर नीलडोह निवासी शुभम संतोष पिल्लेवार  गहरे पानी में चला गया। कुछ देर बाद वह पानी से बाहर ही नहीं आया।

मौजूद साथियों ने तुरंत घटना की जानकारी हिंगणा पुलिस को दी। खबर मिलते ही ठाणेदार जितेंद्र बोबड़े अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। हाल ही में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, जिससे रात तक भी शुभम का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और गाँव के युवक रातभर खोज अभियान में जुटे रहे। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद ऑटो को थाने में जमा कर लिया है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ जारी है।