logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोतवाली के बी पार्क प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, पाइल खिसकने से 3 मजदूर घायल


नागपुर: नागपुर कोतवाली स्थित बुधवार बाजार इलाके में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हो गया। बी-पार्क प्रोजेक्ट के तहत खुदाई के दौरान मिट्टी निकालते वक्त एक भारी पाइल खिसक गई और पास में मौजूद दो पोकलेन मशीनों पर आकर गिर पड़ी। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए हैं।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ठीक सामने की है। घायलों की पहचान इस अजित परमनिक, मनीष नागेश्वर, और चिंटू कुमार, के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल 108 एंबुलेंस के ज़रिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। राहत की बात ये है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर सिविल इंजीनियर सुनील काठे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि मलबे में कोई दबा नहीं है। हादसे के बाद सामने आया कि पास ही एक पुरानी और कमजोर इमारत  "चावला स्टोर-चंदना इंटरप्राइजेस" स्थित है। अधिकारियों ने तुरंत उस इमारत को खाली कराया और मालिक को सावधान किया गया।

आसपास की अन्य इमारतों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया। प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि हादसा पाइल के अचानक खिसकने से हुआ। राहत की बात है कि समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला और बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।