logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आवारा श्वान के खिलाफ मनपा से शुरू किया अभियान, भांडेवाड़ी बनाया गया सेंटर


नागपुर: शहर में आवारा श्वान की समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं पिछले दिनों इसी को लेकर हाईकोर्ट के सख़्त रुख अपनाते हुए नागपुर महानगर पालिका को सड़को पर घूमते आवारा कुत्तों की व्यवस्था करने का आदेश दिया। अदालत ने आदेश के बाद मनपा ने ऐसे आवारा स्वान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत ऐसे स्वानो को पकड़ा जा रहा है।

आवारा कुत्तों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के नागपुर खंडपीठ में याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई अदालत ने मनपा को फटकार लगाते हुए इनका इंतजाम करने का निर्देश दिया है। अदालत की सख्ती के बाद महानगर पालिका ने शहर के अलग-अलग इलाको में अपनी पैठ बना चुके श्वानों को पकड़ने की मुहीम तेज कर दी है। शहर के रामदासपेठ इलाके से 6 श्वानों को पकड़ा गया है।

मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ गजेंद्र महल्ले ने बताया की पकड़े गए श्वानों को फ़िलहाल देखरेख के लिए एनजीओ को सौपा गया है। इसके साथ ही पकडे गए श्वानों को भांडेवाडी में खास स्वान के लिए बनाये गए सेंटर में रखा जायेगा।

महल्ले ने जल्द ही तेजी से साथ नसबंदी अभियान भी शुरू किये जाने की जानकारी दी.मनपा के ही उपायुक्त राम जोशी ने बताया की आवारा श्वानों को लेकर अदालत ने जो निर्देश दिए है उनका मनपा कड़ाई से पालन करेगी।