logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बोरगांव चौक पर कार ने स्ट्रीट लाइट मारी टक्कर, चार जख्मी 


नागपुर: शहर के बोरगांव चौक पर एक मारुती 800 ने इलेक्ट्रिक पोल को टक्कर मार दी। घटना रात 10 बजे हुई। कर में चार लोग बैठे थे, जिसमें दो को गंभीर चोट लगी है, वहीं अन्य दो को हल्की चोट आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कर चालक गलत दिशा से आ रहा था, वहीं रफ़्तार भी ज्यादा थी जिससे यह हादसा हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक सिरनामे बालगाडे, जरीपटका निवासी अपने चार अन्य साथियों के गोरेवाड़ा से जरीपटका जाने के लिए निकला। लेकिन रास्ता भूलकर वह सीमेंट दूसरी सड़क पर चला गया। जैसे ही गलत जाने का आभास हुआ उसने तुरंत गाडी मोड़ ली। रफ़्तार तेज होने के कारण कार सीधे डिवाइडर के पोल से टकराई। जिसमें कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में बैठे दो लोगों को गंभीर चोटें लगी है, जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

टक्कर से पोल गिरा 

जिस जगह यह हादसा हुआ उस समय सड़क पर काफी भीड़ थी। कार की टक्कर से स्ट्रीट लाइट का पोल सीधे निचे गिर गया। गनीमत यह रही कि, जहां पोल गिरा उस समय कोई आ जा नहीं रहा था। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती। वहीं दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम भी लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया।