logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खड़े ट्रक को कार ने पीछे से मारी टक्कर; दो की मौत, चार बच्चे सहित आठ घायल


नागपुर: सड़क पर खड़े ट्रक को तेज रफ़्तार कार ने पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चार बच्चे सहित आठ लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालात गंभीर है। यह हादसा बुधवार तड़के तीन बजे खापरी उड़ानपुल के पास हुआ। मृतकों की पहचान प्रभात रामचद्र बावनकर (28,  मेवाड़, बालाघाट, मध्य प्रदेश) और रंजीता सुखराम शेंडे (55, हजारीपहाड, नागपुर) के रूप में की गई है। वहीं  गंभीर रूप से घायल स्वाति प्रभात बावनकर (26, मेवाड़, बालाघाट, मध्य प्रदेश), प्रमिला विट्टल पड़धान (60, हजारी पहाड़, नागपुर) को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। सभी महाराष्ट्र दर्शन कर पंढरपुर से नागपुर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी टाटा विंगर क्रमांक MH04DR9194 से लौट रहे थे। जैसे ही वह खापरी पुल के पास पहुंचे साइड में खड़े ट्रक ट्रक क्रमांक PB13 BH6767 को पीचे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कि, विंगर के बयां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण साइड में बैठे युवक और बीच की सीट में बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनमें तीन महिला, एक पुरुष और चार बच्चे शामिल हैं।

हादसे की आवाज इतनी जोरदार थी कि, हाईवे के किनारे बने ढाबों में सोये लोग उठकर बाहर आ गये। इसके बाद तुरंत बेलतरोड़ी पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें एक युवक और महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं चार बच्चे और दो अन्य महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। 

ट्रक चालक ने न पार्किंग लाइट और न ही रिफ्लेक्टर शुरू किया था। वहीं अँधेरा होने के कारण विंगर चालक को सामने कोई वाहन है दिखाई नहीं दिया और पीछे से टक्कर मार दी। विंगर के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।